दिन में नेताओं से भिड़े डॉक्टर, रात में लोगों को कार से रौंदा | MP News BMO hits 4 people with car in raisen and clashed with politicians

By
—
On:
Follow Us


पुलिस ने घटना में मामला दर्ज किया है। अस्पताल में मरीज को समय पर इलाज न मिलने और अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर बीएमओ अर्नेस्ट लाल से मंडल अध्यक्ष संजय जैन एवं नपा अध्यक्ष जिनेश सिंघई की झड़प हो गई।गर्मागर्मी में झड़प ने विवाद का रूप धारण कर लिया।

यह भी पढ़ें

चौंकाने वाला खुलासा, राजा की हत्या के बाद फेल हो गई थी सोनम की बड़ी प्लानिंग

पुलिस थाने दर्ज कराया केस

बीएमओ ने इस मामले में दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व अभद्रता की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने एफआईआर कर ली है। वहीं मंडल अध्यक्ष व नपा अध्यक्ष ने भी पुलिस को शिकायती आवेदन देकर डॉक्टर के विरुद्ध अभद्रता व कार्य में लापरवाही की बात करते हुए कार्यवाही की मांग कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस इस मामले की पड़ताल में लगी ही थी कि देर शाम बीएमओ डॉ. लाल की कार ने थाने के सामने एक वरिष्ठ नागरिक शिखरचंद जैन सहित लगभग चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए, जिससे आक्रोशित लोगों की भीड़ ने कार्यवाही को लेकर थाने में हंगामा किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की पड़ताल जारी थी तथा घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News