नगर निगम की आस छोड़ी, समाजसेवी ने खुद भरे गड्ढे

By
—
On:
Follow Us


आज भी बारिश का अलर्ट

बारिश होने के बाद रविवार के दिन आसमान में बादल रहे। मौसम विभाग ने १६ जून को बिजली, तूफान/तेज़ हवा (60 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है । अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री सेन्टीग्रेट एवं न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेन्टीग्रेट के मध्य रहने, अधिकतम सापेक्षित आद्र्रता 65-74 प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आद्र्रता 37-52 प्रतिशत रहने तथा आने वाले दिनों में हवा दक्षिण-पश्चिम एवं पश्चिम दिशाओं में बहने एवं 6-19 कि मी प्रति घंटे की गति से चल सकती है।

लहगडुआ में पानी की समस्या,महापौर पहुंचे

भीषण गर्मी में नगर निगम के प्रत्येक वार्डो में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से करने नगर निगम लगातार प्रयासरत है। फिर भी यदि कुछ समस्या आ जाए तो महापौर विक्रम अहके और जल सभापति अरूणा मनोज कुशवाहा को समय पर सूचना दी जाए तो उसका हल निश्चित ही है। इसी क्रम में रविवार को लहगड़ुआ में पिछले कुछ दिनों से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही थी। जिससे वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस बात की जानकारी लगते महापौर विक्रम अहके ने जल विभाग सभापति अरुणा मनोज कुशवाह एवं जोनल प्रभारी विवेक चौहान एवं संबंधित कर्मचारियों के साथ जाकर समस्या को जानी एवं जल्द ही लीकेज को सुधारकर पुन: पानी टंकी से सुचारू रूप से सप्लाई किए जाने आदेशित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित हुए। महापौर का यथास्थान पर आकर समस्या को जानने एवं निराकरण करने के लिए आभार व्यक्त किया ।
……..



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News