नाबालिग बेटी के भागने पर मां-बाप ने किया पिंडदान, पिता ने मुंडन कर जताया शोक, दृश्य देख हर कोई रह गया हैरान |

By
—
On:
Follow Us

छतरपुर: Chhatarpur News:  जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढड़ारी गांव से एक चौंका देने वाला और भावनात्मक मामला सामने आया है। गांव की एक नाबालिग लड़की के एक युवक के साथ घर से भाग जाने के बाद आहत माता-पिता ने बेटी को मृत मान लिया और उसका पिंडदान कर दिया। यही नहीं पिता ने बेटी की मृत्यु के शोक में अपना मुंडन भी करवा लिया।

Read More: Kapil Sharma Murder Case: ‘कपिल शर्मा’ की हत्या से सनसनी! कार से मिला सड़ा-गला शव, पुलिस के सामने कई सवाल

Chhatarpur News: इस दौरान हाईवे किनारे आयोजित इस धार्मिक क्रिया को देखने भारी संख्या में लोग जुट गए। दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति स्तब्ध रह गया। परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी को लक्ष्मण साहू नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए माता-पिता को समझाया और उन्हें थाने ले जाया गया।

Read More: Student Suicide Attempt Case: आत्मदाह की कोशिश करने वाली एफएम कॉलेज की छात्रा की हालत गंभीर, पिता ने प्रार्थना करने की अपील की

Chhatarpur News:  पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि लड़की और आरोपी युवक की तलाश तेजी से जारी है और जल्द ही लड़की को सकुशल वापस लाया जाएगा। साथ ही आरोपी लक्ष्मण साहू के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“छतरपुर नाबालिग लड़की” के भागने की घटना कब हुई?

यह घटना छतरपुर जिले के ढड़ारी गांव में हाल ही में सामने आई, जब नाबालिग लड़की एक युवक के साथ घर से चली गई।

“छतरपुर नाबालिग लड़की” मामले में आरोपी युवक कौन है?

परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक का नाम लक्ष्मण साहू है, जिसने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया है।

क्या “छतरपुर नाबालिग लड़की” की तलाश जारी है?

हाँ, पुलिस ने पुष्टि की है कि लड़की की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद किया जाएगा।

“छतरपुर नाबालिग लड़की” मामले में परिवार ने क्या कदम उठाए?

परिवार ने बेटी के लौटने की आस छोड़कर उसका पिंडदान कर दिया और पिता ने शोक में मुंडन भी करा लिया।

क्या “छतरपुर नाबालिग लड़की” को लेकर कानूनी कार्रवाई हो रही है?

हाँ, आरोपी लक्ष्मण साहू के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामला गंभीरता से लिया गया है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News