पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया

By
On:
Follow Us


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुक्रवार शाम थकान और हृदय गति कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहाली स्थित अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, अस्पताल आने पर मान (51) के महत्वपूर्ण अंगों की जांच की गई और उनकी हालत स्थिर है।
अस्पताल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को थकावट और हृदय गति कम होने की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उनके शरीर के महत्वपूर्ण संकेतकों की जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है।’’

इसके मुताबिक, मान फिलहाल निगरानी में हैं और उनकी नाड़ी की गति में सुधार हुआ है।
बयान में कहा गया, ‘‘हमारी मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।’’

सूत्रों ने बताया था कि इससे पहले मान को वायरल बुखार होने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि शाम तक जब मान की सेहत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को मान के सरकारी आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

केजरीवाल बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार शाम पंजाब पहुंचे थे और पहले उनका मुख्यमंत्री के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का कार्यक्रम था।
हालांकि, मान की अनुपस्थिति में केजरीवाल कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रवाना हो गए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News