पत्नी के पैर बांधें, डंडे-बीयर बोतल से पीटकर किया लहूलुहान, निर्वस्त्र हालत में देख दंग रह गई पुलिस | MP News beast husband Tied wife legs, beat her with sticks and beer bottles police found her naked in her house

By
—
On:
Follow Us


कोलार थाने में पदस्थ एएसआइ वीर मणि पांडे ने बताया है कि आरोपी अरविंद वाल्मिकी का दो महीने पहले उसकी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। रविवार रात करीब 8 बजे अरविंद ने पत्नी सकुन बाई (28) को समझौते के लिए बुलवाया और उसके साथ मारपीट की। इस प्राण घातक हमले में महिला के शरीर के लीगामेंट तक बाहर आ गए । आरोपी की मां के कॉल पर पहुंची पुलिस को आरोपी ने समझौते की बात कह कर वापस लौटा दिया था। पुलिस ने महिला(Cruelty with Wife) को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर है।

ये भी पढ़े – शिलांग में जहां मिला राजा का शव, वहीं एक बहू ने सास-पति की हत्या कर फेंके थे शवों के टुकड़े

डरे-सहमे बच्चों ने सुनाई वारदात

आरोपी अरविंद वाल्मिकी और सकुन बाई की एक बेटी और एक बेटा है। पुलिस ने जब उनसे बात की तो दोनों डरे हुए थे और फिर पुलिस को उन्होंने पूरी वारदात की जानकारी दी।

ये भी पढ़े – Sonam Raghuvanshi: ‘टॉर्चर से थक चुकी हूं…मैं मर जाऊंगी या तुम उसे मार दो’

आरोपी ने की थी वारदात छिपाने की कोशिश

आरोपी ने महिला की खून से सनी साड़ी, डंडा और बीयर की बोतल एक बाल्टी में छिपा दी थी। जिसे पुलिस ने तलाशी के दौरान बरामद कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने वो कपड़े भी बरामद किए है जिसे पहन कर आरोपी ने पत्नी को मारा था।

मरने के लिए छोड़ा था निर्वस्त्र हालत में

आरोपी की पत्नी घर के पिछले कमरे में अधमरी स्थिति में एक खटिया पर निर्वस्त्र हालत में पुलिस को मिली थी। आरोपी ने उसे पानी से नहला दिया था ताकि उसका खून बह जाए। पुलिस ने आरोपी की मां मुन्नी बाई (58) के कथन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News