परिवार का काल बनी आकाशीय बिजली, मां-बेटी की मौत, गंभीर रुप से झुलसा पति | Mother and daughter died due to lightning fall husband critically injured in khiri village

By
—
On:
Follow Us


जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मानकुअर कुशवाहा और उनकी बेटी 10 वर्षीय करिश्मा कुशवाहा के रूप में हुई है। हादसे के वक्त तीनों खेत पर काम कर रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ अचानक खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में तीनों आ गए।

मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर

इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानकुअर के पति मनप्यारे कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनक चिंताजनक हालत में इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें- एमपी में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 10 लोगों समेत कई मवेशियों की मौत, घर के बाहर बंधा कुत्ता खंभे के साथ उड़ा

सदमे में परिवार

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के बीच मातम छा गया। पीड़ित परिवार को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। घटना के बारे में मृतकों के परिजन प्रहलाद कुशवाहा ने बताया कि, बारिश शुरू होते ही खेत में बिजली गिरने की तेज आवाज आई। जब पहुंचे तो मां-बेटी बेसुध पड़ी थीं और जीजा बुरी तरह झुलसे हुए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। फिलहाल, गांव के साथ पुरा परिवार सदमे में हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News