पाली में पंचायत समिति प्रशासक 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रविवार को पाली जिले में एक ग्राम पंचायत प्रशासक को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत जाणुदा (पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन) के प्रशासक अरुण कुमार को रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके रहवासीय मकान का पट्टा बनाने की एवज में आरोपी प्रशासक अरुण कुमार द्वारा 2,70,000 रुपये (दो लाख सत्तर हजार रुपये) रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन करके रविवार को आरोपी अरुण कुमार को कुल रिश्वत राशि मांग की पहली किस्त के रूप में 1,50,000 (एक लाख रुपये भारतीय मुद्रा तथा 50 हजार डमी नोट) लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News