बड़ा खुलासा..राजा के मर्डर के बाद इस फ्लैट में नाम बदलकर छिपी थी सोनम रघुवंशी.. | Raja Murder Case Sonam Raghuwanshi Was Hiding in indore Flat after Murder

By
—
On:
Follow Us


देखें वीडियो-

26 मई से 8 जून तक इस फ्लैट में छिपी थी सोनम

2 मई को जब राजा रघुवंशी का शव शिलांग में गहरी खाई में मिला था उस वक्त सोनम शिलांग क्या मेघालय में भी नहीं थी। वो इंदौर पहुंच चुकी थी। सोनम गुवाहाटी से पटना, लखनऊ होते हुए इंदौर पहुंची थी वो 26 मई को इंदौर लौट आई थी और 8 जून तक इंदौर में ही रही। इंदौर में देवास नाका इलाके में वो बिल्डिंग है जिसमें सोनम नाम बदलकर करीब 14 दिनों तक छिपी हुई थी। इस फ्लैट का एग्रीमेंट विशाल ने किया था और 17 हजार रूपये महीने के हिसाब से किराए पर लिया था। इस फ्लैट में छिपे रहने के बाद सोनम राज कुशवाह के साथ गाजीपुर भाग गई थी।

यह भी पढ़ें

सोनम रघुवंशी और राज का नार्को टेस्ट से सामने आएगा सच…

‘राज-सोनम के नार्को टेस्ट से सामने आएगा सच’

राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने राजा हत्याकांड में शामिल सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की मांग की है। सचिन रघुवंशी का कहना है कि सोनम और राज दोनों ही पुलिस की पूछताछ में एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बताकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं इसलिए दोनों का नार्को टेस्ट होना चाहिए जिससे कि सच का पता चल सके। इसके साथ ही उन्होंने राजा की हत्या की साजिश में और लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News