बिजली ने बिजली पर ढाया कहर, ब्लैकआउट से तड़पा शहर, 33-11 केवी लाइनों में फाल्ट, इन्शुलेटर हुए पंचर | Serious problem of electricity fault in Katni

By
On:
Follow Us


उपभोक्ताओं ने आधी रात घेरा बिजली कार्यालय

एनकेजे-बिलगवां क्षेत्र में बिजली बंद होने के कारण लोगों में गुस्सा भडक़ उठा। आधीरात आक्रोशित लोग उपकेंद्र एनकेजे पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने कार्यालय की बिजली भी बंद कर दी। समझाइश के बाद भी लोग नहीं मान रहे थे। सूचना मिलने पर एनकेजे टीआई अनिल यादव स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। लोगों को समझाइश दी। इसी प्रकार आधीरात लोग गणेश चौक कार्यालय पहुंचे और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग डीई मुकेश मोहबे से रखी।

bijli falt

ठप्प रही फिल्टर प्लांट की लाइट, नहीं हुआ पानी सप्लाई

ब्लैकआउट ने सबसे ज्यादा शहर की पेयजल आपूर्ति को प्रभावित किया। फिल्टर प्लांट की बिजली बंद होने के कारण सोमवार को शहर में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई। कई क्षेत्र में लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे। बता दें कि फिल्टर प्लांट की लाइट रविवार शाम 6 बजे से बंद थी। यहां पर 18.50 एमएलडी पानी फिल्टर होकर टंकियों में नहीं पहुंच पाया। फाल्ट का रविवार रात व सोमवार दिनभर सुधार हुआ। सोमवार देरशाम लाइट आने पर टंकियों को भरने की कार्रवाई शुरू कराई गई। इस दौरान नगर निगम ने 11 ट्रैक्टर टेंकरों के माध्यम से सप्लाई की। औसतन 50 से 55 टेंकर पानी की सप्लाई शहर के कई वार्डों में कराई गई।

bijli

अधीक्षण यंत्री को सौंपा ज्ञापन, व्यवस्था में सुधार के लिए दिए जाएंगे 5 लाख

शहर में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने सोमवार को अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपा। पार्षद मिथलेश जैन ने उक्त समस्या के संबंध में जनता की पीड़ा से अवगत कराया। सबसे पहले एसई कार्यालय की लाइट और एसी, पंखा बंद कराया। मिथलेश जैन ने कांग्रेस पार्टी की ओर से 5 लाख रुपए देने को कहा और उससे जन सहयोग से कर्मचारी रख गर्मी में जनता की समस्या का निराकरण करने की मांग की। बताया किया लोग गर्मी में बेहाल हैं। बूंद बूंद को तरस रहे हैं। पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता एडवोकेट ने शहर की बिजली समस्याओं के साथ साथ वार्ड क्रमांक 18 में वोल्टेज की समस्या, बिजली कटौती, रामपुर खिरहनी के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, प्रेमनगर में लगने वाले 134 खंभो के कार्यादेश जारी करने, प्रेमनगर मल्टी रोड में लगे ट्रांसफार्मर को चालू करने, मल्टी के सामने स्थित आईएचएसडीपी कॉलोनी में ट्यूबवेल के लिए विद्युत कनेक्शन देने आदि की मांग रखी। कांग्रेस नेता विवेक पांडेय गोल्डन ने दुबे कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के बार बार जलने से लेकर वोल्टेज की समस्या बताई। दर्जनों लोगों ने अधिकारी को समस्याएं गिनाईं।

फाल्ट ने कर्मचारियों को किया हैरान-परेशान

24 घंटे तक बिजली की आंखी मिचौनी की मुख्य वजह फाल्ट रहे। शहर अभियंत मुकेश मोहबे ने बताया कि रविवार को तेज आंधी तूफान के कारण 33केवी के 4 फीडर में फाल्ट आ गया। एनकेजे फीडर के फाल्ट होने से अधिक समस्या हुई। शाम 6 बजे लाइट बंद करा दी गई। 7 बजे लाइन चालू कराई तो लाइन चालू नहीं हुई इंशुलेटर पंचर हो गए थे। कर्मचारियों ने ठीक करके पौने 10 बजे चालू किया। जैसे से 33 केवी लाइन चालू कर 11 केवी चालू किया। इससे एनकेजे और दुबे कॉलोनी फीडर फेल हो गया। एनकेजे फीडर में मंगलनगर व बिलगवां के पास तीन स्थानों पर तार टूटे मिले। एक इंन्शुलेटर पंचर था। सुधार के बाद लाइन चालू कराई गई। छपरवाह व बिलगवां में 11.30 बजे लाइट चालू कराई गई। सुबह 8 बजे पडऱवारा छहरी-बडख़ेरा की लाइट चालू कराई गई। कटनी-2 फीडर में रोशन नगर क्षेत्र में समस्या हुई। बिजली कडकऩे के कारण 12 इन्शुलेटर पंचर हो गए। इसके कारण रात 3 बजे बिजली में सुधार काराया गया। इससे रोशन नगर, जुहला-जुहली की लाइट बंद थी, जिसे ठीक कराया गया। एक पेड़ा माधवनगर में गिर गया था, रात एक बजे तक बिजली बाधित रही।

bijli

दिन में भी चार बार आया फाल्ट

सोमवार को उच्चदाम के कारण लाइन जल गई, एमई ब्लास्ट होने के कारण बिजली बंद हुई। एक बार 33 केवी का तार टूट गया। एक बार अमकुही में वीसीबी का कंट्रोल ब्लास्ट हुआ, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार शाम 6 बजे के बाद सुधार कराया गया। अमकुही में सवा माह पहले 33 केवी की नई लाइन चालू कराई गई है, फिल्टर प्लांट और अमकुही औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होती। शहर का अधिकांश हिस्सा बाधित होता, लेकिन नई लाइन चालू होने से शहर में बिजली आपूर्ति बहाल रही।

पुलिसकर्मी और आयुध निर्माणी कर्मचारी के घर चोरों की धावा, 25 लाख के जेवर चोरी

भीषण गर्मी में रातभर झटके मारती रही बिजली

बिजली बंद होने का सिलसिला बीती रात करीब 11 बजे से शुरू हुुआ। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो रही है। बूंदाबांदी के बीच शहर के मंगलनगर, शांतिनगर कालोनी, सिविल लाइन, लखेरा खेरमाई मंदिर इलाका, जगन्नाथ चौक, घंटाघर, शास्त्री कालोनी चक्की घाट रोड, कुठला, बरही रोड, रोशननगर, प्रेमनगर, दुबे कालोनी, जागृति कालोनी, नई बस्ती, दुर्गा चौक, रबर फैक्ट्री रोड, सिंघई बगीचा, गौतम बंधवा में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई। कई घंटों तक सप्लाई बंद होने से घरों में बुजुर्ग व बच्चों का बुरा हाल हो गया। गैस गोदाम के पास झिंझरी में पूरी बस्ती की लाइट रातभर बंद रही।

ग्रामीण अंचलों में भी रहा बुरा हाल

शहर के अलावा ग्रामीण अचंलों में भी बिजली सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। अफसर लोड अधिक होने का हवाला दे रहे है लेकिन गर्मी के पूर्व तैयारियां क्यों नहीं की गई, इसको लेकर उनके पास जबाव नहीं है। बरही, विजयराघवगढ़, उमरियापान, ढीमरखेड़ा सहित अन्य स्थानों पर घंटों बिजली की सप्लाई प्रभावित रही।

व्यापारी के साथ राहुल बिहारी के गुर्गों ने पिस्टल-चाकू की नोंक पर थी लूटपाट, तीन गिरफ्तार

एसई के दावों की यह रही हकीकत

अधीक्षण यंत्री डीएन चौकीकर का कहना था कि सोमवार को आदर्श कॉलोनी और नगर निगम फिल्टर प्लांट को छोडकऱ कहीं पर बिजली बंद होने की खबर नहीं थी। जबकि हकीकत यह है कि रविवार को बिजली बंद होने की 1172 शिकायतें दर्ज हुईं। सोमवार को आंकड़ा 300 के पार रहा। 352 स्थानों की बिजली बंद रही। सोमवार को मोहन टॉकीज क्षेत्र, पुरानी बस्ती, मित्र बिहार कॉलोनी के पीछे, बरही रोड, गुरुनानक वार्ड, संतनगर, स्टेशन रोड, गर्ग चौराहा, रघुनाथगंज, हाउसिंग बोर्ड, मंगलनगर, राजीव गांधी वार्ड बंधवा टोला, भट्टा मोहल्ला, दुबे कॉलोनी, रोशन नगर क्षेत्र आदि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

अधीक्षण यंत्री ने कही यह बात

अधीक्षण यंत्री डीएन चौकीकर ने कहा कि सोमवार को शहर में दो स्थानों नगर निगम फिल्टर प्लांट और आदर्श कॉलोनी को छोडकऱ कहीं बिजली बंद नहीं थी। गर्मी में इन्शुलेटर गर्म होते हैं और जब आकाशीय बिजली गिरती है तो खराब होते हैं। आंधी में तार टूट गए, इससे फाल्ट आया था। सुधार कराते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई है। मेंटेनेंस भले ही कितना करा लिया जाए, लेकिन यदि आंधी-तूफान चलेगा तो समस्या तो होगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News