MP News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर की सड़क पर सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां चार युवतियां बीच सड़क पर एक युवक को चप्पलों से पीटती दिखाई दी। मारपीट की इस घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
पूरा मामला शहर के अपोलो हॉस्पिटल के पास का बताया जा रहा है। यहां किसी बात को लेकर एक युवक के साथ कुछ युवतियों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। गुस्से में युवतियों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि इस दौरान युवक खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन युवतियां उसे छोड़ने को राजी नहीं थी। हंगामे के चलते सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बन गई। वहीं वायरल वीडियों के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।
रीवा में बढ़ रहीं मारपीट की घटनाएं
रीवा में आए दिन बीच सड़क पर मारपीट की घटना सामने आ रही हैं। बीते दिनों सुभाष तिराहे पर भी दो युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। यहां दो युवतियां एक स्कॉर्पियो कार को रोककर तोडफोड कर रही थी। इतना ही नहीं वाहन चालक के साथ भी मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आए दिन हो रही इन घटनाओं से शहर की पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कुछ दिनों पहले शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर और उनकी पत्नी के बीच भी सड़क पर जबरदस्त हंगामा हुआ था। जिसका वीडियो भी साोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जानकारी के अनुसार, रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पदस्थ और शहर में एक बड़ा निजी नर्सिंग होम संचालित करने वाले एक ‘दिल के डॉक्टर’ (कार्डियोलॉजिस्ट) अपनी एक महिला मित्र के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी, जो स्वयं भी एक चिकित्सक बताई जा रही हैं, ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया था। जिसके बाद सड़क पर जम कर हंगामा मचा था।
