बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद थे कई दिग्गज नेता, अचानक आ गया 6 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप | 6 feet snake in BJP training camp infrount of Many big leaders forest department team rescue

By
—
On:
Follow Us


वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा सांप का रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद करने के बाद उसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, सांप की लंबाई 6 फीट से अधिक है। जिसने शिविर परिसर में हड़कंप मचा दिया। हालांक, गनीमत रही कि सांप ने किसी को और न ही किसी ने सांप को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

शिविर के दूसरे दिन मचा हड़कंप

एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी के ग्लेन व्यू होटल में तीन दिवसीय भाजपा विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण शिविर (कार्यशाला) चल रही है। वैसे तो आज शिविर का अंतिम दिन है, जबकि एक दिन पहले शिविर के दूसरे दिन रविवार (15 जून) को शिविर कार्यक्रम स्थल के पास अचानक एक सांप निकल आया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुक्षित रेस्क्यू कर उसे डिब्बे में बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें- एमपी के दिग्गज नेता ने छोड़ी कांग्रेस, जीतू पटवारी को दिया इस्तीफा

कितना खतरनाक है पकड़ा गया सांप?

वनकर्मी देवेंद्र द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया सांप करीब साढ़े छह फीट लंबा है। ये कॉमन ‘रैट स्नैक’ है। इसे धामन सांप भी बोला जाता है। इसका एक नाम घोड़ा पछाड़ भी है। यह सांप सिर्फ सिर्फ चूहे को खाता है। इस सांप से कोई खतरा नहीं है। जल्द ही इसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- पुल की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिरा रेत से भरा हाईवा, 1 की मौत कई लापता

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

आपको बता दें कि नर्मदापुरम के पचमढ़ी में मध्यप्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 से 16 जून तक किया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 जून को शिविर का उद्घाटन किया। कल तीसरे और अंतिम दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन सत्र में शामिल होंगे। बीजेपी के इस शिविर में पब्लिक डीलिंग, टाइम मैनेजमेंट, पार्टी नीति और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News