बीजेपी विधायक बोले- सभी विधायकों के पेट बहुत बढ़ रहे, खाने पर भी लगाना चाहिए लगाम | BJP MLA Pritam Lodhi said that the bellies of MLAs are growing too much

By
—
On:
Follow Us


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पचमढ़ी पहुंचे हैं। सीएम कार्यक्रम में तीनों दिन मौजूद रहेंगे यानि इस दौरान पचमढ़ी से ही सरकार चलेगी। पचमढ़ी के प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश के सभी केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। केंद्र सरकार में मंत्री वीरेंद्र खटीक तो यहां बाइक पर घूमते दिखे। वे बाइक पर पीछे बैठकर पौधे रोपने के लिए चले गए।

यह भी पढ़ें : पचमढ़ी में बाइक पर पीछे बैठ घूमते दिखे पीएम नरेंद्र मोदी के खास मंत्री

विधायक प्रीतम लोधी ने एक बार फिर कमाल का कमेंट किया

बीजेपी विधायकों, सांसदों के इस प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में विधायक प्रीतम लोधी ने एक बार फिर कमाल का कमेंट किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा​ कि जुबान पर लगाम देंगे तो पेट भी कम होगा। ​विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि विधायकों को खाने पर भी लगाम लगाना चाहिए…सभी के पेट बहुत बढ़ रहे हैं…जुबान पर लगाम देंगे तो पेट भी कम होगा…

जुबान पर लगाम देंगे तो पेट भी कम होगा

प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में विधायक प्रीतम लोधी बोले- जुबान पर लगाम देना चाहिए, खाने के लिए भी लगाम देना चाहिए, कभी कभी ज्यादा खा लिया जाता है न… तो उसपर भी लगाम देना चाहिए नहीं तो पेट बढ़ जाएगा, मेरा भी तो बढ़ रहा है थोड़ा थोड़ा…अगर जुबान पर लगाम देंगे तो पेट भी कम होगा और बोलने की व्यवस्था भी कम होगी… दोनों चीज होगी…।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News