भोपाल: एमपी का बेहद विवादित भर्ती बोर्ड व्यवसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं, वैसे तो अब वज़ूद में नहीं है इसका नाम दो बार बदला जा चुका है। 2015 में इसे PEB यानी प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड किया गया, फिर 2022 में इसे ECB यानी कर्मचारी चयन मंडल किया गया। हालाँकि ऐसा लग रहा है कि इसका नाम ऐसे ही बदला गया, जैसे चींटियों को धोखा देने के लिए शक्कर के बोरे में नमक लिख दिया जाए। इन दो लेटर्स को देखिए पहला है इसी साल जून का जब अचानक जेल प्रहरी परिक्षा रद्द करना पड़ी। दूसरा हाल का है जब पुलिस भर्ती परीक्षा का शेड्यूल 19 नवंबर का था। उस दिन तकरीबन साढ़े सात लाख परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे थे, लेकिन शेड्यूल ही ज़ारी नहीं हुआ। कैफियत आई 22 नवम्बर को बताया गया कि अगली डेट बाद में बताई जायेगी। कांग्रेस कह रही है कि इसके पीछे वज़ह कुछ और नहीं बल्कि अभ्यर्थियों से की जा रही बड़ी सेटिंग है।
उधर कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का कहना है कि कि जल्द परीक्षा करवाई जाएगी, कांग्रेस चिंता ना करें। परीक्षा क्यों स्थगित की गई यह भी अभ्यर्थियों को बताया जाएगा। भाजपा कह रही है कि कांग्रेस हम पर सवाल ना उठाए। कांग्रेस सरकारों ने सिर्फ नौकरी छीनने का काम किया है, जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं से वादा किया है ढाई लाख नौकरी मिलेगी। जल्द सभी भर्ती पूरी की जाएगी।
सवाल इस बात का है जिस संस्था के पास युवाओं का भविष्य बनाने की ज़िम्मेदारी है, वो इतना बेपरवाह कैसे हो सकता है? क्या व्यापम का सिर्फ नाम ही बदला है ढर्रा नहीं? सवाल ये भी यदि युवा किसी परिक्षा में दस मिनिट लेट हो जाए तो उसे एक्जाम में बैठने की अनुमति नहीं मिलती फिर लगातार ऐसी चूक कर रहे विभाग के ज़िम्मेदारों पर क्या कार्यवाही नहीं होना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:-
