भाई गोविंद रघुवंशी के खुलासे ने चौंकाया, बहन सोनम के दो चेहरे, तीन दिन के लिए तलब | Sonam raghuwanshi Case brother govind raghuwanshi big reveal shocking

By
—
On:
Follow Us


दरअसल सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी का कहना है कि सोनम एक जिद्दी लड़की है। उसने जो कह दिया वो पत्थर की लकीर। फिर मां-पापा हों या कोई और.. उसकी जिद के आगे हर कोई हार जाता था।

कत्ल के बाद 14 दिन यहां छिपी रही थी सोनम

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पत्नी शातिर सोनम इंदौर आ गई थी। वह 14 दिन इंदौर में रही। सोनम को अंदाजा था कि राजा की हत्या के बाद उसे लंबे समय छिपना पड़ेगा, इसीलिए किराए के फ्लैट में रुकने की प्लानिंग की। सोनम नाम बदलकर रही। वह बाहर नहीं निकली। टीवी और मोबाइल पर हत्याकांड का अपडेट लेती रही। 11 दिन देवास नाका की हीराबाग कॉलोनी के फ्लैट में रही।

इंदौर पुलिस की लापरवाही उजागर

फ्लैट राज के दोस्त और मामले में आरोपी विशाल चौहान ने लिया। मकान मालिक का दावा है कि उसने पुलिस को किराएदार की सूचना दी। इंदौर पुलिस की विफलता सामने आई है। गायब दंपती को देशभर में ढूंढ रहे थे, आरोपी इंदौर में छिपी रही। पुलिस के हाथ सुराग लगने की आशंका के बाद सोनम ने इंदौर छोड़ा। साथियों की गिरफ्तारी के बाद गाजीपुर में सामने आई।

सोनम का भाई गोविंद तलब

शिलांग पुलिस ने पूछताछ के लिए अब सोनम के भाई गोविंद को तलब किया है। गोविंद ने 2-3 दिन का समय मांगा है। पुलिस के सामने सोनम ने कहानी दोहराई कि होश में आते ही उसने भाई को कॉल किया था। पुलिस गोविंद से इस कहानी को सत्यापित करना चाहती है। गोविंद जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, वे बयान देने शिलांग जाएंगे

सोनम बहुत जिद्दी थी, नहीं टाली जाती थी उसकी बात

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने उज्जैन में कहा कि शादी के लिए सोनम पर दबाव नहीं था। वह इतनी आजाद थी कि सब बता सकती थी। हम उसके फैसले के खिलाफ नहीं जा सकते थे। राज से अफेयर की खबरों के बाद मैंने सीसीटीवी और वाइस रिकार्डिंग चेक की, पर इसमें ऐसी बात सुनने में नहीं आई, जिससे शक हो।

उज्जैन में भतीजे ने किया राजा का पिंडदान

राजा की आत्मा की शांति के लिए भाई विपिन व सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने शुक्रवार को उज्जैन के सिद्धवट पर दशाकर्म किया। पिंडदान भतीजे विधान ने किया। गोविंद ने भी राजा की शांति के लिए पूजन किया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News