मणिपुर में 10 किलोग्राम ब्राउन शुगर मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को करीब 10 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तीनों को कांगपोकपी थाना क्षेत्र के अंर्तगत एलेक्स फार्म से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 9.8 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की जिसे 225 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।
उन्होंने कहा कि बरामदगी के संबंध में आगे की जांच जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News