मत्स्य विभाग ने पुणे में अवैध अफ्रीकी मछली पालन के खिलाफ कार्रवाई की, 2.4 टन भंडार नष्ट किया

By
On:
Follow Us


महाराष्ट्र मत्स्य विभाग ने पुणे जिले के उजानी जलाशय के पश्च जल में अवैध रूप से पाली गई 2.4 टन अफ्रीकी मछली जब्त की और इसके भंडार को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इंदापुर के कलथान नंबर दो गांव में बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने पाया कि मत्स्य पालन केंद्र के मालिकों को पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद मछली की प्रतिबंधित प्रजातियों का पालन किया जा रहा था।
मत्स्य पालन सहायक आयुक्त अर्चना शिंदे के नेतृत्व में एक टीम ने यह अभियान चलाया।
अफ्रीकी मछली को आमतौर पर अफ्रीकी मांगुर के रूप में जाना जाता है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News