मप्र: गर्भवती के नाबालिग होने का पता चला, पति गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us

रायसेन, 25 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंची एक गर्भवती नाबालिग पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मामला जिला मुख्यालय से 105 किलोमीटर दूर सुल्तानगंज थानांतर्गत डुंगरिया गांव का है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 17 वर्षीय युवती जब सरकारी अस्पताल जांच के लिए पहुंची तो डॉक्टर ने उसे छह माह का गर्भवती पाया, जिसके बाद अस्पताल की ओर से सुल्तानगंज पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) आशुतोष त्यागी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विकासखंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ) डॉ. अरूण कुमार मिश्रा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की।

उन्होंने बताया कि जांच में नाबालिग की जन्मतिथि 15 मई 2009 सामने आने के बाद पीड़िता के बयान लिए गए।

त्यागी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि 12 मई 2026 को सामाजिक रीतिरिवाजों से कल्याण सिंह आदिवासी (26) के साथ पीड़िता का बाल विवाह कराया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बालिग पति सहित पांच लोगों के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्जकर मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

त्यागी ने कहा कि इस मामले में नाबालिग के माता-पिता एवं सास-ससुर की भूमिका सामने आने पर उन्हें भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी पति को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने उसे जेल भेज दिया।

भाषा सं ब्रजेन्द्र शफीक

शफीक

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News