मम्मी-पापा के सामने 19 साल की मलिश्का को मारी गोलियां… | mp news infront of mother father 19 year daughter mallishka shot dead

By
—
On:
Follow Us


माता-पिता के सामने मलिश्का को मारी गोलियां

19 साल की युवती मलिश्का कड़ेरा अपने माता-पिता के साथ सोमवार रात करीब 9.30 बजे बाइक से अपने मामा के घर बालेरा गांव से लौटकर अपने घर आ रही थी। तभी जौरा के बदरपुरा चौराहे पर चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और मलिश्का की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने मलिश्का के सिर में 4 गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक युवती ने हमलावरों को पहचान लिया था और उसने जैसे ही कहा कि मैंने इन्हें पहचान लिया है तो हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं।

यह भी पढ़ें

एक्सप्रेस-वे मनोहर धाकड़ अश्लील कांड में एक और बड़ा खुलासा…

जमीन विवाद में हत्या का आरोप

मलिश्का के परिजन के मुताबिक जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मलिश्का के परिजन ने गाव के ही रहने वाले भीकम से 6 बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन का सौदा 6 लाख रूपये में हुआ था लेकिन इसके बाद से रजिस्ट्री को लेकर उनके व भीकम के परिवार में विवाद चल रहा था। इसी विवाद में भीकम के बेटे ने मलिश्का की हत्या की है, वारदात में भीकम के बेटे के साथ उसके दोस्त सौरभ और गौरव भी शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News