महाकाल की शरण में भाजपा सांसद रवि किशन, भस्म आरती में हुए शामिल | BJP MP Ravi Kishan at Mahakal Temple Ujjain, participated in Bhasma Aarti

By
—
On:
Follow Us


ये भी पढ़े – महाकाल नगरी उज्जैन बनेगी ज्योतिषीय संवाद का मंच, वैज्ञानिक-ज्योतिषाचार्य करेंगे मंथन

रवि किशन ने की महाकाल कॉरिडोर की तारीफ

सोमवार की अल सुबह सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन(Ravi Kishan) महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर सांसद ने घंटों तक भगवान महाकाल का ध्यान किया। मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान से कालों के काल महाकाल की पूजा की। उन्होंने हाथों को जोड़कर महाकाल का आशीर्वाद लिया। रवि किशन ने मंदिर परिसर में विकसित महाकाल कॉरिडोर की जमकर तारीफ की। मीडिया से बातचीत के दौरान रवि किशन ने कहा कि, इतना भव्य महाकाल कॉरिडोर बनाने के लिए मैं प्रशासन, एमपी सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की डबल इंजन सरकार का आभारी हूं। यहां श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध है।

अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया शोक

मीडिया से बातचीत के दौरान रवि किशन ने बताया कि, वे उज्जैन किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे है। उन्होनें अहमदाबाद और केदारनाथ में हुए हादसों पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, अहमदाबाद और केदारनाथ में हुई प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश जैसी दुर्घटना से रक्षा के लिए भगवान महाकाल काल से प्रार्थना की है। महाकाल तो काल को हरने वाले हैं। भगवान से प्रार्थना की है कि महाकाल इस काल से लोगों को बचा लें।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News