मामूली क्लर्क की भी लाखों की ऊपरी कमाई! 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू | Bhopal Vikas Pradhikaran’s clerk caught taking bribe of 10 thousand

By
—
On:
Follow Us


लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण के बाबू शहाबुद्दीन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उसे 10 हजार की रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा गया है। लोकायुक्त की टीम अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें

कई सालों से पदस्थ सचिवों को हटाएगी सरकार, पंचायतों में तबादलों पर बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट, अब संविदाकर्मियों को भी हटाएगी सरकार, लागू की नई व्यवस्था

बाबू शहाबुद्दीन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

भोपाल विकास प्राधिकरण के आरोपी बाबू शहाबुद्दीन के खिलाफ आवेदक घनश्याम राठौर की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि राठौर की शिकायत के बाद तस्दीक की गई जिसमें यह सच पाई गई। इसके बाद आरोपी बाबू शहाबुद्दीन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

इस कार्रवाई के बाद भोपाल विकास प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार एक बार फिर उजागर हो गया है। कार्रवाई के दौरान यह बात सुनी गई कि एक मामूली क्लर्क भी एक केस में हजारों की रिश्वत लेकर लाखों की ऊपरी कमाई कर रहा है तो बड़े अधिकारियों की कमाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News