मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की हुई पहचान, 56 लाख का था इनाम

By
—
On:
Follow Us


बता दें कि जिले के रूपझर सोनेवानी के पचामादादर कटेझिरियां के जंगल क्षेत्र से जीआरबी डिवीजन के नक्सलियों के समूह की सूचना पर हॉक फोर्स, जिला पुलिस, कोबरा फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों 13 व 14 जून की रात्रि को सर्च अभियान चलाया था। नक्सलियों ने अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी थी। सुरक्षा बलों की जवाबी फायरिंग में चार हार्डकोर नक्सली ढेर किए गए थे।

इनके रूप में की गई शिनाख्त

56 लाख के इनामी नक्सलियों में नवेझरी तहसील कोरची महाराष्ट्र से नक्सली रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी, पश्चिम बस्तर छत्तीसगढ़ से रवि, तुलसी उर्फ विमला उर्फ इमला तथा सुमन शामिल है। इन चारों ही नक्सलियों को मौके पर ही मार गिराया गया। वहीं अन्य नक्सलियों के घायल होने की आशंका भी पुलिस को है।

यह जखीरा किया गया बरामद

नक्सलियों से जप्त सामग्री में हथियार ग्रेनेड लान्चर 01, एसएलआर रायफल मय मैग्जीन कारतूस 01, 315 रायफल मय कारतूस 02, एक अन्य राफफल शामिल है। वहीं विस्फोटक जिंदा हैंड ग्रेनेड 01, डेटोनेटर, डेटोनेटर वायर, आईईडी, निर्माण सामग्री जब्त की गई है। इसके साथ ही संचार साधन वॉकी टॉकी सेट व अन्य संचार के उपकरण तथा अन्य सामग्री में 10 नग पिट्टू बैग, 10 नग बिंडोरी पाउच, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोग की सामग्री, टेंट इत्यादि सामग्री जब्त की गई है।

जंगल में उतरे सशस्त्र जवान

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इस दौरान कुछ नक्सली भागने में सफल होने की जानकारी है। पुलिस ने जंगल में सर्चिंग का अभियान जारी रखा। इसी बीच तेज बारिश ने सुरक्षा बल के ऑपरेशन में अड़चन डाल दी। रविवार को मौसम साफ हो गया। मौसम साफ होते ही सुरक्षा बल दक्षिण बैहर के जंगलों में नक्सलियों की तलाश में सुबह से ही निकल गए हैं।

मृतक नक्सलियों का विवरण-

  1. नाम- रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी
    पता- नवेझरी तहसील कोरची महाराष्ट्र
    पद – एसीएम
    ईनाम- 14 लाख
    आपराधिक- मप्र में 56 अपराध दर्ज
    रिकॉर्ड
  2. नाम- रवि
    पता- पश्चिम बस्तर छत्तीसगढ
    पद- एसीएम
    ईनाम- 14 लाख
    आपराधिक रिकॉर्ड- मप्र में 23 अपराध दर्ज
  3. नाम- तुलसी उर्फ विमला उर्फ ईमला
    पद- एसीएम
    ईनाम- 14 लाख
    रिकार्ड- मप्र में 13 अपराध र्द
  4. नाम- सुमन
    पद- एसीएम
    इनाम- 14 लाख
    रिकार्ड- मप्र में 10 अपराध दर्ज



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News