यात्री के बीमार होने के कारण एअर इंडिया का विमान वापस कोलकाता लौटा

By
On:
Follow Us


वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली हवाई मार्ग पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक विमान बृहस्पतिवार को रवाना होने के कुछ ही समय बाद एक यात्री के बीमार हो जाने के कारण कोलकाता वापस लौट आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विमान में 162 यात्री और चालक दल के सदस्य थे। वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने निर्धारित ‘तकनीकी ठहराव’ के लिए कोलकाता में उतरा था और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने सहित विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण एअर इंडिया को अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा है।
एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा और एहतियातन उतरना पड़ा, क्योंकि एक यात्री बीमार हो गया था।

विमानन कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, यात्री की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए विमान वापस आ गया ताकि यात्री को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि बीमार यात्री को उतारने के बाद विमान रात 8.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News