राजस्थान: अदालत ने नाबालिग के अपहरण, बलात्कार के आरोपी तांत्रिक को पुलिस हिरासत में भेजा

By
On:
Follow Us


राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार करने के आरोप मेंस्वयंभू तांत्रिक को मंगलवार को यहां की एक अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान झालावाड़ के प्रहलाद मेहर (41) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि मेहर ने पीड़िता के परिवार को उस (लड़की) पर ‘‘आत्माओं के बुरे प्रभाव’’ को दूर करने के लिए कुछ अनुष्ठान करने का वादा कर लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि मेहर ने परिवार से यह भी वादा किया था कि अनुष्ठान से उन्हें कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
उसने बताया कि यह मामला 23 जून को सामने आया जब पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि शिकायत के अनुसार, मेहर ने परिवार को उनकी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का वादा करते हुए 22 जून को उन्हें रायपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने आश्रम में बुलाया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने आश्रम में देर रात तक नाबालिग पर अनुष्ठान करने का नाटक किया, लेकिन 23 जून की सुबह दोनों वहां नहीं मिले।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर तलाश अभियान शुरू किया और पिछले बृहस्पतिवार को नाबालिग को अजमेर जिले से मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करने पर यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद पिछले सप्ताह हिरासत में लिए गए मेहर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मेहर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News