राजा रघुवंशी की इस ‘कमजोरी’ का सोनम ने उठाया फायदा और… | Sonam Raghuwanshi took the benefit of raja raghuwanshi this weak point

By
—
On:
Follow Us


‘राजा की कमजोरी का सोनम ने उठाया फायदा’

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया है कि राजा को नई नई जगहों पर घूमना काफी पसंद था उसे ट्रैकिंग का भी शौक था और जब भी वक्त मिलता था वो दोस्तों के साथ घूमने और ट्रैकिंग पर निकल जाता था। विपिन के मुताबिक शादी से पहले राजा ने सोनम को अपने घूमने और ट्रैकिंग के शौक के बारे में बताया था। उसके इसी शौक को उसकी कमजोरी बनाकर सोनम ने खौफनाक साजिश रची और राज को शिलांग चलने के लिए राज कर लिया और फिर इस खौफनाक वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दे डाला।

यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा..राजा के मर्डर के बाद इस फ्लैट में नाम बदलकर छिपी थी सोनम रघुवंशी..

राज-सोनम के नार्को टेस्ट की मांग

इससे पहले राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने राजा हत्याकांड में शामिल सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की भी मांग की है। सचिन रघुवंशी का कहना है कि सोनम और राज दोनों ही पुलिस की पूछताछ में एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बताकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं इसलिए दोनों का नार्को टेस्ट होना चाहिए जिससे कि सच का पता चल सके। इसके साथ ही उन्होंने राजा की हत्या की साजिश में और लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News