राजा रघुवंशी के भाई का दर्द..’आखिरी बार गले तक नहीं लगा पाया’… | Meghalaya Murder Case Vipin Raghuvanshi Brother of Raja Raghuvanshi Expresses His Anguish

By
—
On:
Follow Us


vipin raghuwanshi

राजा के बड़े भाई का छलका दर्द

भोपाल के जवाहर चौक स्थित रघुवंशी भवन में हुई राजा रघुवंशी की श्रद्धांजलि सभा में राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के सभी लोगों का मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विपिन रघुवंशी का दर्द छलक उठा और उन्होंने कहा कि- जैसा राजा के साथ हुआ वैसा किसी के भी बच्चे के साथ नहीं होना चाहिए, वो आखिरी बार अपने भाई को गले तक नहीं लगा पाए। उन्होंने कहा कि जब शव मिलने की सूचना मिली तो हम यही सोच रहे थे कि शव राजा का न हो..शादी के बाद जैसा राजा के साथ हुआ वैसा किसी के बच्चे के साथ न हो।

यह भी पढ़ें

सोनम रघुवंशी और राज का नार्को टेस्ट से सामने आएगा सच…

‘राजा की कमजोरी का सोनम ने उठाया फायदा’

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया है कि राजा को नई नई जगहों पर घूमना काफी पसंद था उसे ट्रैकिंग का भी शौक था और जब भी वक्त मिलता था वो दोस्तों के साथ घूमने और ट्रैकिंग पर निकल जाता था। विपिन के मुताबिक शादी से पहले राजा ने सोनम को अपने घूमने और ट्रैकिंग के शौक के बारे में बताया था। उसके इसी शौक को उसकी कमजोरी बनाकर सोनम ने खौफनाक साजिश रची और राज को शिलांग चलने के लिए राज कर लिया और फिर इस खौफनाक वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दे डाला।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News