रिटायर्ड इंस्पेक्टर की प्लानिंग ने पुलिस का घुमाया माथा, ऐसे हुआ खुलासा… | mp news Retired Inspector Planned Murder to trap his relative

By
On:
Follow Us


खेत पर बने गोदाम के बाहर मिली थी लाश

नरसिंहपुर जिले के करेली में अमोल मेहरा नाम के शख्स के खेत पर बने गोदाम के बाहर 11 जून को एक युवक की लाश मिली थी। लाश होने की सूचना खुद अमोल मेहरा ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शूरू की। तफ्तीश के दौरान मृतक की पहचान नारायण काछी निवासी खुलरी गांव के तौर पर हुई जो कि अधिकतर वक्त करेली में ही रहता था। पुलिस ने नारायण काछी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके आगे पीछे कोई नहीं था और उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं था जिसके कारण उसकी हत्या की जा सके।

यह भी पढ़ें

राजा रघुवंशी की इस ‘कमजोरी’ का सोनम ने उठाया फायदा और…

NARSINGHPUR

ऐसे सुलझी गुत्थी…

नरसिंहपुर एसपी मृगाखी डेका बताया कि युवक की हत्या की गुत्थी उलझी हुई थी और कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में पुलिस ने इलाके के बदमाशों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान बसंत वंशकार निवासी नरसिंहपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। बसंत वंशकार ने 40 हजार रूपये में नारायण की सुपारी ली थी और ये सुपारी एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर शंकर लाल झारिया ने उसे दी थी। इस आधार पर पुलिस ने शंकर लाला झारिया को पकड़ा और पूछताछ की तो पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा..राजा के मर्डर के बाद इस फ्लैट में नाम बदलकर छिपी थी सोनम रघुवंशी..

समधी को फंसाना चाहता था रिटायर्ड इंस्पेक्टर

पुलिस की पूछताछ में रिटायर्ड इंस्पेक्टर शंकर लाल झारिया ने बताया कि अमोल मेहरा जिसके खेत पर लाश मिली है वो उसका समधी है। अमोल की बेटी की शादी उसके बेटे के साथ हुई थी लेकिन दोनों में विवाद हो गया और अमोल व उसकी बेटी ने शंकर लाल व उसके बेटे खे खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने अमोल को फंसाने साजिश रची। साजिश के तहत बदमाश बसंत के साथ मिलकर पहले तो ऐसे व्यक्ति की पहचान की गई जिसके आगे पीछे कोई न हो और फिर बदमाश बसंत वंशकार से नारायण की हत्या कराकर उसकी लाश को समधी अमोल के खेत पर फिंकवा दिया था जिससे हत्या का शक अमोल पर जाए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News