रिठाला में रसायन फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत

By
On:
Follow Us


उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक रसायन फैक्टरी में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-5 क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियों को भेजा गया।

डीएफएस प्रमुख ने कहा कि घटना की सूचना रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक परिसर से शाम सात बजकर 25 मिनट के आसपास मिली थी।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक चार शवों को बरामद किया है और आग की चपेट में आए अन्य लोगों के लिए तलाश अभियान अब भी चल रहा है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News