शक्ति ट्रैवल्स की यात्री बस से अवैध शराब जब्त, ड्राइवर-कंडक्टर को किया गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us


मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

गुरुवार रात मोतीनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भोपाल से सागर आ रही शक्ति ट्रैवल्स की स्लीपर बस से करीब 50 हजार रुपए कीमत की 89 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने बस जब्त करते हुए उसके ड्राइवर पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंदनगर भोपाल निवासी 24 वर्षीय राज पुत्र बटनलाल मालवीय व कंडक्टर रायसेन जिले के देहगांव थाना क्षेत्र स्थित सिरसौद निवासी 45 वर्षीय मनोज पुत्र मथुरा प्रसाद तिवारी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि शक्ति ट्रैवल्स की स्लीपर बस में अवैध शराब सागर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मोतीनगर चौराहे पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद शक्ति ट्रैवल्स की बस भोपाल की ओर से आती दिखी, जिसे स्टाफ ने घेराबंदी कर रोका और ड्राइवर व कंडक्टर से बस की डिग्गी खुलवाई। डिग्गी में प्लास्टिक की बोरियों में बड़े-बड़े 2 कार्टून रखे मिले। पुलिस ने जब बोरियों में रखे कार्टून खुलवाए तो उनमें छोटे-छोटे शराब से भरे 10 कार्टून निकले।

– कार से जब्त किए शराब के कार्टून मोतीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को भोपाल रोड स्थित बड़ी नदी के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोका, जिसमें बैठे युवक की पहचान इतवारी टौरी निवासी 28 वर्षीय अमन पुत्र रूपचंद कोरी के रूप में हुई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब से भरे 7 कार्टून रखे मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते 63 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी अमन कोरी ने बताया कि वह इतवारी टौरी निवासी शिवा कोरी के कहने पर रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी राजेश घोषी से कम दाम पर शराब खरीदकर लाया है।

– अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे गैरतगंज में एक व्यक्ति बस में शराब लोड कराई थी, जिसकी डिलेवरी सागर बस स्टैंड पर होनी थी। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी पुलिस तैयार कर रही है। दोनों ही मामलों में शराब रायसेन जिले से सागर लाई जा रही थी।

जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी, मोतीनगर



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News