सोनम रघुवंशी का बच निकलना अब नामुमकिन, अंतिम अस्त्र भी फेल, नई जांच रिपोर्ट से फंस गई शातिर | Sonam Raghuvanshi’s escape is impossible from the new investigation report

By
On:
Follow Us


राजा रघुवंशी की हत्या किसी गुस्से, भावनात्मक या मानसिक विकृति की वजह से नहीं की गई थी बल्कि यह पूरी तरह प्री प्लांड मर्डर था। सोनम रघुवंशी की मानसिक स्वास्थ्य जांच के बाद यह बात तय हो गई है। शिलांग पुलिस के अधिकारियों के अनुसार जांच में वह मानसिक रूप से पूर्णत: सामान्य पाई गई है।

यह भी पढ़े : बहन के लिए मांगी मौत की सजा, राजा की मां के गले मिलकर फूट फूट कर रोया सोनम रघुवंशी का भाई

यह भी पढ़ें

शिलांग से यूपी के गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी! पुलिस की पूछताछ में मिला यह जवाब…

मेघालय इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेस में जांच कराई

शिलांग पुलिस ने मेघालय इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेस में सोनम के मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराई।
सूत्रों के अनुसार सोमवार को कराई इस जांच में वह पूरी तरह सामान्य पाई गई है। उसे मानसिक रूप से स्थिर पाया गया है। इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि पति राजा रघुवंशी की हत्या के वक्त सोनम रघुवंशी का मानसिक संतुलन बिल्कुल ठीक था। उसे अदालत में हत्या का दो​षी साबित करने के लिए पुलिस के लिए यह रिपोर्ट बेहद अहम साबित होगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News