60 हजार की जैकेट और GUCCI के चश्मे को लेकर मचा बवाल, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- पेट में दर्द है तो अगली बार… | Controversy erupts over 60,000 thousand jacket and GUCCI sunglasses Dhirendra Shastri says If it hurts your stomach, then next time

By
—
On:
Follow Us


दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों धीरेंद्र शास्त्री की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वह एक महंगी कंपनी की जैकेट और महंगा चश्मा पहने हुए नजर आ रहे हैं। जिसपर लोगों ने जमकर बागेश्वर बाबा को ट्रोल किया। फिर क्या था बागेश्वर बाबा ने भी ट्रोलर्स को आड़े हाथों ले लिया और कहा कि 10 रुपये का आदमी, नाचने वाला, गंदे चरित्र का आदमी दो लाख की जैकेट पहन सकता है, तो महात्मा अगर 60 हजार की पहन लेता है, तो तेरे पेट में दर्द होता है।

बागेश्वर बाबा बोले- अगली बार 1 लाख 20 हजार की जैकेट पहनूंगा

धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रुके उन्होंने आलोचकों को नसीहत देते हुए कहा कि ये जैकेट हमने खरीदी नहीं, हमें चेलों ने दी। अगर तुम्हें पेट में दर्द है तो हम 1 लाख 20 हजार रुपए की पहनेंगे। तुम बनाना वीडियो और डालना वीडियो। तुम्हें हमसे बहुत दिक्कत है। जिसपर कमेंट कर रहे हो उसके जीवन को तो देखो।

दोबारा कमेंट किया तो…

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि जो समाज को दारू पीने का संदेश देते हैं। जो सिगरेट पीकर बच्चों को बर्बाद करते हैं, जो गंदी-गंदी मूवी बनाकर बच्चों को बर्बाद करते हैं। तुम्हारे पैसे के टिकट से मौज करते हैं। उनपर कमेंट करने में तेरी नानी मर जाती है। हिंदूओं पर कमेंट करते हो, दोबारा मुझपर कमेंट किया तो प्राडा का चश्मा और जैक्सन की जैकेट पहनूंगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News