Singrauli News: सिंगरौली (Singrauli) जिले के सरई (Sarai) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मैं जमाना बदलने निकला हूँ। अब लूटने वाला जायेगा, कमाने वाला खायेगा और नया जमाना आएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने सरई (Sarai) के कार्यक्रम में तब कहीं जब वो जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा वो माताओं, बहनों, युवाओं, किसानों और बुजुर्गों के जीवन को बेहतर बनाने के अभियान में जुटे हैं। स्वरोजगार से लेकर जन कल्याण की तमाम योजनाएं इसीलिए शुरू की गई हैं। पंचायत व निकाय चुनाव में महिलाओं को आधी सीटें दीं, तभी वे चुनाव लड़ पाईं। ऐसा न करते तो क्या वे चुनाव लड़ पातीं? आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह गठित कराकर स्वरोजगार के माध्यम से वे प्रत्येक महिला को दस हजार की आय कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं लाडली बहनों को छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने 3 हजार रुपये माह दिलाने की व्यवस्था की।

विकास पर्व के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में चरण पादुकाएँ, पानी की कुप्पी और साड़ी प्रदाय की। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहक रामकली साकेत, भैयालाल, धर्मराज तथा अन्य हितग्राहियों को चरण पादुका पहनाई।
हितग्राहियों को हितलाभ वितरित व लोकार्पण/भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्व-सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता, प्रधानमंत्री मातृ वंदना तथा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। सिंगरौली (Singrauli) मुख्यमंत्री के सरई (Sarai) में (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने 693 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिये कई घोषणाएँ भी कीं।
निर्माण कार्यों का शिलान्यास/भूमि-पूजन
- 672 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत की रिहंद माईक्रो सिचाई परियोजना का शिलान्यास।
- 9 करोड़ 90 लाख की लागत के शासकीय महाविद्यालय देवसर के सभागार तथा उत्कृष्ट विद्यालय देवसर के खेल मैदान की बाउण्ड्री वॉल का लोकार्पण।
- 5 करोड़ 93 लाख रूपये लागत के शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज के अतिरिक्त कक्ष तथा प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण।
- 5 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत के अमहरा मलगिया डांड से करामी सड़क का लोकार्पण।
मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रमुख घोषणाएँ
- शासकीय महाविद्यालय परका और सरई (Sarai) में विज्ञान एवं कॉमर्स की कक्षाएँ प्रारंभ होंगी।
- सिंगरौली (Singrauli) क्षेत्र में बैगाओं को अति पिछड़ी जनजाति में शामिल किया जायेगा।
- निवास में उप तहसील कार्यालय और कॉलेज खोला जायेगा।
- ग्राम माड़ा रजमिलान, खुटार और सरई (Sarai) में सीएम राइज स्कूल खुलेंगे।

महिलाओं के सशक्तिकरण व आत्म-निर्भर बनाने के प्रयास
मुख्यमंत्री (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि लाड़ली बहना योजना केवल योजना नहीं एक क्रांति है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उन्हें आत्म-निर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी कम से कम 10 हजार प्रतिमाह करना हमारा लक्ष्य है। बहनों को पंचायत-राज संस्थाओं तथा नगरीय निकायों के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया है। आज हजारों बहनें समाज का नेतृत्व कर रही हैं। पुलिस की भर्ती में 33 प्रतिशत तथा अन्य भर्ती में भी महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं के प्रति दुराचार करने वालों के लिए फाँसी का कानून है। प्रदेश में शराब के सभी अहाते बंद कर दिए गए हैं।
कन्या-पूजन कर बेटियों को सम्मानित किया
समारोह स्थल पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री का गुदुम्ब बाजा, शैला तथा गेंड़ी नृत्य से स्वागत किया गया। लाड़ली बहना सेना तथा जनजाति हितग्राहियों ने मोर पंख की पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कन्या-पूजन कर बेटियों को सम्मानित किया तथा लाड़ली बहना सेना की बहनों से संवाद किया।
वन मंत्री ने कहा….
वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में वन उपज देने वाले पौधों के रोपण का आरंभ कर नई पहल की गई है। सांसद श्रीमती रीति पाठक ने क्षेत्र में विकास की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) का आभार माना। विधायक देवसर सुभाष रामचरित वर्मा ने भी संबोधित किया। विधायक राम लल्लू बैस और कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व विधायक विश्वमित्र पाठक, राजेंद्र मेश्राम, प्यारेलाल कवर, गिरीश द्विवेदी, राम सुमिरन गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, राजकुमार दुबे, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित था।
ये भी पढि़ए-
Singrauli Breaking: मुख्यमंत्री शिवराज 10.40 बजे पहुंच गए बैढन; जानिए ताज़ा अपडेट











