Crime News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने शिक्षिका को सड़क पर घसीटा; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के एक प्रतिष्ठित स्कूल की एक शिक्षिका को तीन बाइक सवार मोबाइल झपटमारों (bike-borne mobile snatchers) ने सड़क पर घसीटा।

शिक्षिका को इस हादसे में चोटें आई है। यह घटना साकेत में खोका मार्केट के पास हुई है। पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को दोपहर 3.23 बजे साकेत पुलिस स्टेशन को घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि जवाहर पार्क की रहने वाली योविका चौधरी (24) ज्ञान भारती स्कूल से ऑटो-रिक्शा में घर जा रही थी। जब वह साकेत में खोका मार्केट के पास पहुंची तो तीन अज्ञात हमलावर अचानक उसके पास आए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जिससे वह ऑटो से गिर गई और घायल हो गई। उनका इलाज साकेत के मैक्स अस्पताल में हुआ।

बता दे कि अधिकारी ने कहा कि इस घटना को लेकर मामला दर्ज (case registered) कर लिया गया है। दोषियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) खंगाल रहे हैं।

ये भी पढ़िए- Crime News: मुंबई हवाई अड्डे पर 1.49 करोड़ रुपये के हीरे जब्त; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News