Landslide: हिमाचल में बारिश-लैंडस्लाइड से 9 हजार घरों में दरारें; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Landslide: हिमाचल (Himachal) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में बारिश और लैंडस्लाइड (Landslide) ने काफी तबाही मचाई। हिमाचल (Himachal) में 9 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए। 11 हजार लोगों ने पलायन किया, जबकि 330 लोगों की जान चली गई है।

यही वजह है कि लोग अब घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। इनके घरों में दरारें आ गई हैं और नीचे की मिट्टी बह गई। किसी भी वक्त घर गिर सकता है। कुछ लोगों ने प्रदेश ही छोड़ दिया है।:11 हजार लोगों ने घर छोड़ा, पलायन जारी; MP समेत 17 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट (alert) वहीं राज्य में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कें बंद हैं। 4,285 ट्रांसफार्मर (transformer) और 889 जल आपूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। बारिश, बाढ़, फ्लैश फ्लड व जमीन धंसने से 10 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का नुकसान आंका गया है।

वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड (Uttarakhand), UP, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के 17 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर दिल्ली में भी शनिवार सुबह को तेज बारिश हुई। जिसके कारण दिल्ली (Delhi) के बाजार में गिरावट देखने को मिली है |

पंजाब (Punjab) के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पूरी तरह पानी में डूब गई। यहां से 50 के करीब किसानों को निकाला गया है। फिरोजपुर (Firozepur) में आरजी पुल टूटने से 15 गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं 4 गांवों से 426 लोगों को बचाया गया है। फिरोजपुर के 50 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश।

यहां मध्यम बारिश होगी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar), राजस्थान (Rajasthan), हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना (Telangana), आंध्र प्रदेश, कर्नाटक (Karnataka), गुजरात, राजस्थान।

यह भी पढ़िए- Landslides: हिमाचल में 55 दिन में 113 लैंडस्लाइड, 330 की मौत; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV