Health News: पहले किसी के घर जाते थे या कोई घर पर आता था, उससे बिना पूछे ही चाय चढ़ जाती थी। अब तो चाय में भी लोगों के पास कई तरह के ऑप्शन हैं। तो मेहमान के आने पर पहले उससे उसकी पसंद पूछी जाती है कि आप कौन सी चाय लेना पसंद करेंगे। अधिकतर लोगों का जवाब ग्रीन टी (Health News) ही रहता है।
ग्रीन टी (green tea) के इतने चर्चे क्यों हैं, आखिर ये कितनी फायदेमंद (beneficial) होती है जो सबसे ज्यादा लोग इसे पसंद करते हैं। क्या इसे ज्यादा पीने से कोई नुकसान भी होता है। इसे लेकर कई लोगों में कंफ्यूजन (confusion) होती है कि ग्रीन टी (green tea) कब पीना चाहिए, इसे खाली पेट पी सकते हैं या नहीं, रात में पीना सही है या गलत। क्या है इसे पीने का सही तरीका; किन लोगों को नहीं पीना चाहिए। ये सब जानेंगे आज जरूरत की खबर में।
मतलब ग्रीन (green tea) टी को लोग इस कदर पसंद कर रहे हैं कि अब घर क्या ऑफिस और कैंटीन में भी ग्रीन टी (green tea) का ऑप्शन मिलने लगा है।
सवाल: ग्रीन टी (green tea) क्यों पीनी चाहिए। इसे पीने से क्या फायदा होता है?
जवाब: ग्रीन टी (green tea) पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। ग्रीन टी हेल्थ रिलेटेड कई परेशानियों से छुटकारा दिलाती है। ये कई पुरानी बीमारियों (chronic diseases) और सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम के रिस्क को भी कम करती है।