Ministry of Food and Public Distribution: NCCF 25 रुपये प्रति किलो के खुदरा मूल्य की दर से प्याज की करेगा बिक्री; जानिए

By
On:
Follow Us

Ministry of Food and Public Distribution: एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए सरकार ने 3.00 लाख मीट्रिक टन (3.00 lakh metric tonnes) के प्रारंभिक खरीद लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद इस वर्ष प्याज बफर (onion buffer stock) की मात्रा को बढ़ाकर 5.00 लाख मीट्रिक टन (5.00 lakh metric tonnes) कर दिया है।

इस संबंध में, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) को प्रमुख उपभोग केंद्रों में खरीदे गए स्टॉक के निपटान के साथ-साथ अतिरिक्त खरीद लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक को 1.00 लाख टन की खरीद करने का निर्देश दिया है। बफर के प्याज का निपटान शुरू हो गया है, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख बाजारों को लक्षित करता है जहां खुदरा कीमतें अखिल भारतीय औसत से अधिक हैं और/या पिछले महीने की तुलना में काफी अधिक हैं। आज की तारीख तक, बफर से लगभग 1,400 मीट्रिक टन प्याज लक्षित बाजारों में भेजा गया है और उपलब्धता बढ़ाने के लिए इसे लगातार जारी किया जा रहा है।

प्रमुख बाजारों में प्याज की आपूर्ति करने के अलावा, बफर से प्याज सोमवार 21 अगस्त 2023 से NCCF के खुदरा दुकानों और मोबाइल वैन के माध्यम से खुदरा उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य संस्‍थाओं और ई-कॉमर्स मंचों (e-commerce platforms) को शामिल करके प्याज की खुदरा बिक्री को उपयुक्त रूप से बढ़ाया जाएगा।

 

ये भी पढ़िए- Ministry of Road Transport and Highways: नितिन गडकरी इंडिया न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम को करेंगे लॉन्च; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News