National News: चंद्रयान-3 के लिए महाकाल मंदिर में भस्म आरती; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

National News: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। इसकी सफलता के लिए देश-विदेश में पूजा और प्रार्थना का दौर जारी है। चंद्रयान-3 के लिए देश भर के मंदिरों में हवन-पूजन किए गए। मस्जिदों में दुआ की गई। स्कूलों में बच्चों ने भी इसके लिए प्रार्थना की।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग (successful landing of Chandrayaan-3) के लिए बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में खास भस्म आरती की गई। वहीं, अजमेर की दरगाह शरीफ में लोगों ने दुआ की। उधर, उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों और मदरसों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट (live telecast) किया जाएगा। राज्य के स्कूलों और दूसरे शिक्षण संस्थानों में शाम 5.15 से 6.15 तक इसका टेलीकास्ट होगा। हरियाणा (Haryana) के स्कूलों में भी मिशन की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी।

हरियाणा के सभी स्कूल आज पहली बार शाम को एक घंटे के लिए अलग से खुलेंगे। यह पहला ऐसा मौका है, जब देर शाम स्कूल खोले जाएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से स्टूडेंट्स को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज दिखाने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़िए- National News: पंजाब में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा के बाद निजी स्कूलों ने विरोध किया प्रदर्शन; जानिए क्यों

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News