National space day: 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ मानाने पर लगी मुहर; जानिए क्यों

By
On:
Follow Us

National space day: अब भारत (India) में 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ (National space day) के तौर पर मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की इस घोषणा पर मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने भी मुहर लगा दी है।

केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) बैठक में कहा गया कि पूरा देश चंद्रमा पर मिशन (mission on the Moon) चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता का जश्न मना रहा है। केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) भी इस खुशी में शामिल है। कैबिनेट (Union Cabinet) हमारे वैज्ञानिकों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करती है। कहा, यह सिर्फ हमारी स्पेस एजेंसी की ही सफलता नहीं है, बल्कि भारत (India) की प्रगति और ग्लोबल स्टेज पर हमारी ताकत का भी प्रतीक है। कैबिनेट (Union Cabinet) इस बात का स्वागत करती है कि अब 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ (National space day) के तौर पर मनाया जाएगा।

कैबिनेट (Cabinet) ने कहा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को इंडियन स्पेस प्रोग्राम के प्रति उनके विजन और लीडरशिप के लिए बधाई देती है। उनके नेतृत्व में इंडियन स्पेस प्रोग्राम पूरी मानवता के कल्याण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के अटूट भरोसे ने हर बार हमारे वैज्ञानिकों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी है।

ISRO के प्रयासों के लिए उसे बहुत-बहुत बधाई

कैबिनेट (Cabinet) ने कहा, वह ISRO के प्रयासों के लिए उसे बहुत-बहुत बधाई देती है। हमारे वैज्ञानिकों के निरंतर प्रयासों की वजह से भारत (India), चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रमा पर उतरना, वो भी पूर्व निर्धारित पैरामीटर्स पर पूरी तरह खरा उतरते हुए, अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। तमाम चुनौतियों को पार करते हुए चंद्रमा (Moon) के दक्षिणी ध्रुव के समीप उतरना इस भावना का प्रतीक है कि कैसे हमारे वैज्ञानिक ज्ञान की खोज के लिए हर सीमा के पार जाने के लिए तैयार रहते हैं। प्रज्ञान रोवर के द्वारा हमें जो जानकारियों का खजाना मिल रहा है, उससे हमारे ज्ञान में वृद्धि होगी, नई खोज का मार्ग बनेगा और चंद्रमा के रहस्यों को समझने और उसके भी पार जाने में मदद मिलेगी।

तेजी से बदलते तकनीक और इनोवेशन के दौर

कैबिनेट (Cabinet) का यह मानना है कि तेजी से बदलते तकनीक और इनोवेशन के दौर में हमारे वैज्ञानिक Knowledge, Dedication और Expertise की मिसाल हैं। उनकी analytical क्षमता, नई खोजों के प्रति उनका कमिटमेंट, देश को साइंस के क्षेत्र में लगातार आगे ले जा रहा है। सबसे बेहतर करने की भावना, निरंतर नई खोज में लगे रहना और चुनौतियों से लड़ने की जीवटता से दुनियाभर में उनका सम्मान बढ़ा है। उनकी सफलताओं ने दूसरों को भी बड़ा सोचने और उसे साकार करने के लिए प्रेरित किया है।

महिला वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका

भारत (India) के अंतरिक्ष प्रोग्राम में महिला वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कैबिनेट (Cabinet) को गर्व है कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता में भी हमारी महिला वैज्ञानिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह सफलता आने वाले वर्षों में भी हमारी महिला वैज्ञानिकों को प्रेरित करती रहेगी।

ये सफलता सिर्फ एक वैज्ञानिक उपलब्धि से कहीं अधिक

कैबिनेट (Cabinet) का विश्वास है कि स्पेस सेक्टर में भारत (India) की सफलता सिर्फ एक वैज्ञानिक उपलब्धि से कहीं अधिक है। इसमें हमारी उन्नत सोच, आत्मनिर्भरता और ग्लोबल लीडरशिप के विजन का प्रतिबिंब है। यह उभरते हुये नए भारत (New India) का भी प्रतीक है। हम भारत (India) के नागरिकों का आवाहन करते हैं कि वह इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं, ताकि आने वाले वक्त में सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और मौसम विज्ञान से लेकर कृषि और डिजास्टर मैनेजमेंट तक के क्षेत्र में नए अवसर तैयार हो सकें। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे इनोवेशनंस का जमीन पर सीधा प्रभाव हो, वो हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाएं, हमारी डिजिटल इकॉनॉमी को सशक्त करें और विभिन्न सेक्टर्स को क्रिटिकल डेटा मुहैया कराएं।

युवाओं को साइंस से जुड़ने के लिए प्रेरित करें

साइंस (science), टेक्नोलॉजी (technology) और इनोवेशन (innovation) के इस युग में, कैबिनेट (Cabinet), एजुकेशन वर्ल्ड के महानुभावों से अपील करती है, कि वे देश के युवाओं को साइंस से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में युवाओं की रुचि को बढ़ाने का हमें एक बहुत बड़ा अवसर दे दिया है। युवा पीढ़ी में स्पेस और साइंस के क्षेत्र में आकर्षण बढ़ने से हमारे देश की उन्नति के नए मौके बनेंगे।

मिशन से जुड़े हर व्यक्ति के योगदान की सराहना

कैबिनेट (Cabinet) चंद्रयान मिशन से जुड़े हर व्यक्ति के योगदान की सराहना करती है। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत (India) अपने सामर्थ्य, अपने जज्बे और समर्पण के बल पर कुछ भी हासिल कर सकता है। कैबिनेट को विश्वास है कि चंद्रयान की सफलता के बाद जोश और गर्व से भरे हुए हमारे देश के लोग, मिलकर 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को जरूर साकार करेंगे।

 

ये भी पढ़िए- National News: मोदी को ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान:PM बोले- हम पुराने दोस्तों की तरह एक-दूसरे को समझते हैं; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV