MP News: मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी को सफेद बाघों का ब्राीडिंग सेंटर बनाये; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: जनसंपर्क (Public Relations) तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल (PHE Minister Rajendra Shukla) ने महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर (Maharaja Martand Singh White Tiger Safari Mukundpur) में वाटर फ्लाई पार्क (Water Fly Park) का लोकार्पण (Inauguration) किया।

मंत्री शुक्ल (Minister Shukla) ने वहां 3 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे रेप्टाईल पार्क (Reptile Park) का भूमिपूजन किया इसमें 12 किस्मों के साँप रखे जायेंगे। मंत्री शुक्ल (Minister Shukla) ने व्हाइट टाइगर (white tiger) सफारी को दिल्ली से प्राप्त सफेद बाघ को बाड़े में छोड़ा इस अवसर पर मंत्री शुक्ल (Minister Shukla) ने कहा कि व्हाइट टाइगर (white tiger) सफारी में आज सफेद बाघ के रूप में नया मेहमान आया है। ग्वालियर से शीघ्र ही सफेद बाघों का नया जोड़ा मिलने की उम्मीद है। व्हाइट टाइगर (white tiger) सफारी को सफेद बाघों का ब्राीडिंग सेंटर बनाये। इस दिशा में वन विभाग के विशेषज्ञ लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों के फलीभूत होते ही व्हाइट टाइगर सफारी को विश्व में अनूठा स्थान प्राप्त हो जायेगा।

मंत्री शुक्ल (Minister Shukla) ने कहा कि व्हाइट टाइगर (white tiger) सफारी की स्थापना वर्ष 2016 में की गयी थी तब से लगातार इसका विकास और विस्तार किया जा रहा है। इसमें लगभग 250 वन्य प्राणी हैं। वाटर फ्लाई पार्क (Water Fly Park) का शुभारंभ किया गया है यह विश्व स्तरीय पार्क (world class park) है।

रेप्टाईल पार्क निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया

इसके साथ ही रेप्टाईल पार्क (Reptile Park) निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया है। व्हाइट टाइगर (White Tiger) सफारी के निर्माण के बाद विन्ध्य में 46 सालों के बाद सफेद बाघों (White Tiger) की वापसी हुई। इसके विकास के लिए लगातार प्रयास किये जाते रहेंगे।

 

ये भी पढ़िए- MP News: मुख्यमंत्री चौहान ने अतिथि शिक्षकों के संबंध में की घोषणाएँ; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV