Crime News: संपत्ति के विवाद में युवक की हत्या, सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: प्रयागराज (Prayagraj) के कोतवाली क्षेत्र (Kotwali area) के बादशाही मंडी (Badshahi Mandi) के रहने वाले निखिल उपाध्याय (Nikhil Upadhyay) की रविवार को हत्या (murdered) कर दी गई। उनकी डेड बॉडी (dead body) घर के भीतर से मिली है। पुलिस (police) मामले की जांच कर (investigating the matter) रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट (post mortem report) में उसके सिर, शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। पिता ने निखिल के मामा पर संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक निखिल मूलत: नवाघन, थाना ऊंज जनपद भदोही का रहने वाला था। वह बचपन से ही प्रयागराज के बादशाही मंडी स्थित अपने नाना त्रिलोकी नाथ पांडेय के घर रहता था। कुछ साल पहले त्रिलोकी नाथ का निधन हो गया। वह अपनी नानी मुन्नी देवी की देखभाल करता था। दो मामा में से राजा की 2019 में ही हत्या हो चुकी है।

पुलिस की पूछताछ में पिता ने बताया कि नानी ने मकान का कुछ हिस्सा निखिल के नाम कर दिया था। इसी को लेकर उसका दूसरा मामा उससे आए दिन झगड़ा करता था। आरोप लगाया कि उसने ही संपत्ति के विवाद में बेटे की हत्या कर (he killed the son in a property dispute) दी।

ये था पूरा मामला

निखिल की नानी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह 9 बजे घर आया। चुपचाप अपने कमरे में चला गया। वह नशे में था। सुबह 11 बजे तक जब नहीं उठा तो मैं जगाने लगी। वह नहीं उठ रहा था। वह मृत पड़ा था। पुलिस को जानकारी दी। उसके घर वालों को जानकारी दी। भदोही से पिता धर्मेंद्र उपाध्याय व अन्य परिजन भी आ गए। देर शाम पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें पता चला कि सिर पर लगी चोट की वजह से उसकी मौत हुई है। उसकी हत्या की गई है।

 

ये भी पढ़िए-

Crime News: गैंगस्टर मुस्कान गिरफ्तार ब्लैकमेल कर लूटती थी; खुद को बताती डॉन; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV