Crime News: मणिपुर में FIR, एडिटर्स गिल्ड सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:दो दिन पहले CM बीरेन सिंह ने केस दर्ज करवाया था; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Crime News: मणिपुर (Manipur) में अपने मेंबर्स पर दर्ज 2 FIR के खिलाफ एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, EGI ने कोर्ट से दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है।

दरअसल, 4 सितंबर को मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने बताया कि हमने EGI की प्रेसिडेंट सीमा मुस्तफा, सीमा गुहा, भारत भूषण और संजय कपूर पर FIR कराई है। EGI अपनी रिपोर्ट्स के जरिए झूठ फैला रहा है और गलत तथ्य पेश कर रहा है। इससे राज्य में हिंसा और तनाव बढ़ सकता है। CM एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने कहा कि EGI के इन सदस्यों को किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले राज्य के सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करनी चाहिए थी, न कि गिनती के लोगों से मिलकर किसी नतीजे पर पहुंचना था। राज्य में हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप

इसके अलावा EGI ने रिपोर्ट में यह भी लिखा कि म्यांमार में तख्तापलट के बाद 4 हजार लोग भागकर मणिपुर में आए। इसके बाद राज्य सरकार (state government) ने सभी कुकी जनजातियों (Kuki tribes) को अवैध अप्रवासी बता दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार की नीतियों की वजह से कुकी समुदाय में असंतोष फैल गया।

 

ये भी पढ़िए- Crime News: 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक हत्या, आरोपी गिरफ्तार; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News