PM Modi: प्रधानमंत्री की कोमोरोस के राष्ट्रपति से की मुलाकात; जानिए

By
On:
Follow Us

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिल्ली (Delhi) में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर 10 सितंबर, 2023 को कोमोरोस संघ (Union of Comoros) के राष्ट्रपति महामहिम अजाली असौमानी (President Azali Assoumani) से मुलाकात की।

राष्ट्रपति अजाली असौमानी (President Azali Assoumani) ने प्रधानमंत्री को अफ्रीकी संघ को जी20 का एक स्थायी सदस्य बनाने में उनकी पहल एवं प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत की भूमिका और अफ्रीका के साथ संबंधों पर विचार करते हुए इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि यह भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान हुआ था। उन्होंने कहा कि इससे भारत-कोमोरोस संबंधों को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भारत की सफल जी20 अध्यक्षता के लिए भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने जी20 में शामिल होने पर अफ्रीकी संघ और कोमोरोस को बधाई दी और ग्लोबल साउथ की आवाज को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनवरी 2023 में भारत द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन को याद किया।

दोनों नेताओं को अपनी द्विपक्षीय साझीदारी पर चर्चा (opportunity to discuss) करने का भी अवसर मिला। उन्होंने वर्तमान में चल रही कई पहलों पर संतोष व्यक्त किया और समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण तथा विकास साझीदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

ये भी पढ़िए-

PM Modi: जी20 राष्ट्रों के नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News