MP News: सिवनी में प्राकृतिक आपदा की आहट, लगे भूकंप के झटके ; घरों से बाहर निकले लोग

By
On:
Follow Us

MP News: सिवनी में सोमवार रात 9.05 बजे भूकंप के हल्के झटके (Mild earthquake tremors) महसूस किए गए। नगर बारा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (Housing Board Colony) में लोग घबरा गए। कई लोग घरों से बाहर आ गए।

सिवनी (Seoni) में जमीन के अंदर चट्‌टानें चूना पत्थर की हैं। इनकी संरचनाएं ऐसी हैं कि जब भी बारिश का पानी इनमें जाता है, तो यह चट्‌टानें सिकुड़ जाती हैं। इनके बीच अंदर के छेद बंद हो जाते हैं, तो यह धंस जाती हैं। इसी कारण भूकंप के झटके आते हैं।रहवासी पंडित रघुवेन्द्र शास्त्री (Pandit Raghuvendra Shastri) ने बताया कि कल लगभग 9 बजे भूकंप के झटके लगे थे। धम से आवाज आई थी। जिसके बाद हम लोग घर से बाहर निकल गए। सिवनी (Seoni) में आए दिन भूकंप आता है, जिससे हम लोग काफी परेशान हैं।

संतोष दुबे का कहना कि डूंडा सिवनी क्षेत्र में रात में घरघराहट हुई थी। बम जैसी आवाज आई थी।

 

ये भी पढ़िए- MP News: मुख्यमंत्री चौहान के साथ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News