Bollywood News: वरुण मित्रा तेजस में संगीतकार बने; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर तेजस में म्यूजिशियन के रूप में वरुण मित्रा (Varun Mitra) नजर आने वाले है।

अभिनेता वरुण मित्रा (Varun Mitra) ने हाल ही में क्रिटिक्स द्वारा सराहनीय फिल्म ‘रक्षक इंडियाज ब्रेव्स’ में अपने यादगार परफॉर्मन्स से हम सभी को प्रभावित किया। गौरव और वीरता की कहानी, इस फिल्म में अभिनेता ने दिवंगत लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह की भूमिका निभाई और उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली। उनकी अगली फिल्म ‘तेजस’ एक हवाई एक्शन फिल्म है, जो एक महिला वायुसेना पायलट की खास यात्रा पर आधारित है। भारतीय वायु सेना (IAF) महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली भारत की पहली रक्षा सेना है। फिल्म तेजस 2016 की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ वरुण मित्रा (Varun Mitra) मुख्य भूमिका में हैं। 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, ‘तेजस’ सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित है, और आरएसवीपी द्वारा निर्मित है।

ये भी पढ़िए-

Bollywood News: हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 को हिट बनाने के लिए अक्षय कुमार रेडी; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News