Tech News: आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू होगी, ₹79,990 की शुरुआती कीमत; पढ़िए खबर

By
—
On:
Follow Us

Tech News: आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 series) की प्री-बुकिंग (Pre-booking) आज शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। 22 सितंबर से स्मार्टफोन की ये सीरीज एपल के ऑफिशियल स्टोर और वेबसाइट पर अवेलेबल हो जाएगी।

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी (California tech company) ने मंगलवार (12 सितंबर) को अपने वंडरलस्ट इवेंट (Wanderlust event) में 79,990 रुपए की शुरुआती कीमत में आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था कंपनी ने वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 भी पेश की है। एपल ने पहली बार चार्जिंग के लिए टाइप-C पोर्ट दिया है। पहले लाइटनिंग पोर्ट मिलता था। इस बार आईफोन-15 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। आईफोन-15 और 15 प्लस में A16 बायोनिक चिप (Bionic chip) दी गई है। वहीं आईफोन-15 प्रो और प्रो मैक्स में A17 प्रो चिप मिलेगी। प्रो मॉडल्स की बॉडी में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है।

नए आईफोन को 15 सितंबर शाम 5.30 बजे से प्री ऑर्डर किया जा सकता है। ये 22 सितंबर से मिलने लगेगा। नई एपल वॉच अभी से ही प्री ऑर्डर के लिए अवेलेबल है। ये भी 22 सिंतबर से मिलेगी। एयरपॉड प्रो सेकेंड जनरेशन (AirPods Pro second generation) टाइप सी पोर्ट के साथ 22 सिंतबर से मिलेगा।

 

ये भी पढ़िए- Tech News: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार, वोटर लिस्ट से लेकर डीएल तक… सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट से हो जाएगा काम; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News