Tech News: Samsung Galaxy S23 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है।
Samsung इस साल की चौथी तिमाही में Samsung Galaxy S23 FE को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लीक रेंडर के साथ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पहले ही पता चल चुका है। अब MSpoweruser की एक नई रिपोर्ट ने Galaxy S23 FE का ऑफिशियल पोस्टर लीक हुआ है, जहां इसके कलर ऑप्शन और डिजाइन का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy S23 FE में 6.4-इंच की डाइनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें शार्प विजुअल्स और स्मूथ स्क्रॉलिंग मिलेगी। यह स्मार्टफोन क्षेत्र के हिसाब से Exynos 2200 और Snapdragon 8 Gen 1 से लैस होगा।
ये भी पढ़िए-
Tech News: iPhone 12 के रेडिएशन लेवल को घटाने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी Apple; जानिए खबर











