Bollywood News: Anil Kapoor की आवाज- नाम का किया इस्तेमाल तो होगी परेशानी; जानिए

By
On:
Follow Us

Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की तस्वीर,आवाज, झक्कास जैसे कई डायलॉग और निकनेम का इस्तेमाल करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बैन लगा दिया है।

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने दमदार डायलॉग्स और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर को कई बार आपने ‘झक्कास’ बोलते हुए सुना होगा। लेकिन अब अगर आपको अनिल कपूर (Anil Kapoor) को कॉपी करना है तो उनसे इजाजत लेनी होगी। दरअसल हाल ही में अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी। इस बीच अब कोर्ट का फैसला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के पक्ष में फैसला सुनाया है।

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने दिल्ली हाईकोर्ट में कुछ दिनों पहले ही एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग बिना उनकी इजाजत लिए उनके नाम और आवाज का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़िए –

Bollywood News: Salman Khan ने उतारी गणपति बप्पा की आरती; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News