MP News: जन आक्रोश यात्रा का मोरवा ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: आक्रोश यात्रा (Aakrosh yatra) रात बारह बजे मोरवा पहुंची फिर भी कार्य कर्ता एवम जनता डटी (workers and people stood firm) रही। कार्य कर्ताओं ने दिखाया अपना जोश दिखाते हुए जय जय कमल नाथ, कमलेश्वर भईया जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदा बाद, राहुल भईया जिंदा बाद कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद (Congress Party Zinda Baad Baad) के गगन भेदी नारे लगाते हुए यात्रा को सभा स्थल तक पहुंचाया।

MP News: जन आक्रोश यात्रा का मोरवा ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत; जानिए

दिनांक 22 सितंबर 2023 को चितरंगी से चल कर रात्री 12 बजे मोरवा पहुंची। युवाओं ने अपना उत्साह दिखाते हुए मोटर साइकिल रैली द्वारा जय जय कमल नाथ, कमलेश्वर भईया जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदा बाद, राहुल भईया जिंदा बाद कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद के गगन भेदी नारे लगाते हुए यात्रा को सभा स्थल तक पहुंचाया। जन आक्रोश यात्रा (Aakrosh yatra) के प्रभारी आदरणीय कमलेश्वर पटेल सदस्य सी डब्लू सी, सिहावल के लोक प्रिय विधायक एवम पूर्व मंत्री के नेतृत्व में मोरवा ब्लाक के मोरवा रेलवे स्टेशन पहुंची। मोरवा स्टेशन पर कांग्रेस के संघर्ष शील, कर्मठ एवम जुझारू नेता अरविंद सिंह चंदेल, मोरवा ब्लाक के अध्यक्ष विनोद सिंह, मनोज दुबे अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, अमित दिवेदी पूर्व प्रदेश सचिव भूपेन्द्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ठ एवम मनोज शाह प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात् यात्रा शुक्ला मोड़ पहुंची जहां युवक कॉन्ग्रेस के उपस्थित सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने कमलेश्वर पटेल का स्वागत किया। वहां से रैली के रुप में यात्रा रवाना हुई, रास्ते में सर्किट हाउस के पास एवम बड़ी मस्जिद के पास गर्म जोशी के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। तत्पश्चात् यात्रा सभा स्थल पहुंच कर आम सभा में तब्दील हो गई।

 

MP News: जन आक्रोश यात्रा का मोरवा ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत; जानिए

पटेल ने बताया की जो भी भाजपा नेता जनता के ऊपर अत्याचार (Atrocity) कर रहे हैं गोली चला रहे हैं जनता के ऊपर पेशाब कर रहे हैं हमारी सरकार सबों को सजा दिलवाएगी, एक को भी नहीं बक्शा जायेगा। प्रशासन के पदाधिकारियों को बताया आप सब जनता को सुरक्षा दें नही तो कांग्रेस की सरकार (Congress government) बनते ही आपको भी नही बक्शा जायगा।

MP News: जन आक्रोश यात्रा का मोरवा ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत; जानिए

हमलोग 200 से ऊपर सीटों से जीत रहे हैं- कांग्रेस

मोरवा ब्लाक के तत्वाधान मे अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर की अध्यक्षता, एवम सी डब्लू सी सदस्य, सिहावल के लोक प्रिय विधायक एवम पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में सभा की कार्रवाई प्रारंभ हुई। सर्व प्रथम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवम लौह पुरुष सरदार पटेल जी की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर सभा की कार्यवाही प्रारंभ की गई। सभी वरिष्ट कांग्रेस जनों द्वारामुख्य अतिथि का हजारों फूलों से निर्मित माला से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया की प्रचंड बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार (Congress government) बन रही है। हमलोग 200 से ऊपर सीटों से जीत रहे हैं।

MP News: जन आक्रोश यात्रा का मोरवा ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत; जानिए

ये भी पढ़िए-

MP News: मुख्यमंत्री चौहान ने ओंकारेश्वर में किया पौध-रोपण; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV