Mauganj News: मऊगंज जिले की ऑफिसियल वेबसाइट लांच; जानिए

By
On:
Follow Us

Mauganj News: मऊगंज जिले (Mauganj District) की ऑफिसियल वेबसाइट (official website) mauganj.nic.in लांच हो गई है। इस वेबसाइट (website) को मऊगंज कलेक्टर (Mauganj Collector) अजय श्रीवास्तव ने हालही में लांच किया है।

Mauganj News: मऊगंज जिले की ऑफिसियल वेबसाइट लांच; जानिए

 

बता दें कि मऊगंज जिला (Mauganj District) मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) राज्य का 53वां और रीवा संभाग (Rewa division) का 5वां जिला है, जो वर्ष 2023 में रीवा जिले से अलग होकर अस्तित्व में आया। मऊगंज जिले (Mauganj District) का कुल क्षेत्रफल 1866.88 वर्ग किमी है। यह पृथ्वी पर क्रमशः दक्षिण और पश्चिम में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और मिर्ज़ापुर जिलों से घिरा है। मऊगंज जिला (Mauganj District) रीवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। मऊगंज जिले में (Mauganj District) मऊगंज (Mauganj) और देवतालाब (Devatlab) नाम की दो विधानसभा सीटें हैं। मऊगंज (Mauganj), हनुमना (Hanumana) और नईगढ़ी (Naigarhi) तीन तहसीलें मऊगंज जिले (Mauganj District) की सीमा में स्थित हैं।

मऊगंज जिला (Mauganj District) अपनी धार्मिक संस्कृति और प्राकृतिक सुन्दर झरनों से समृद्ध है। यहाँ प्रसिद्ध बहुती जलप्रपात और भगवान विश्वकर्मा द्वारा निर्मित भगवान शिव (मान्यता के अनुसार) का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।

मऊगंज जिला (Mauganj District) एक नजर में

  • क्षेत्रफल: 1866.88 वर्ग. किमी.
  • जनसंख्या: 6,16,645
  • भाषा: हिंदी/बघेली
  • गाँव: 1070

ये भी जानिए- MP News: ऊर्जा साक्षरता अभियान के लिये मध्यप्रदेश को मिला अवॉर्ड; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV