Bollywood News: मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कार्गो पैंट में एयरपोर्ट पर दिखाया टशन; पढ़िए

By
On:
Follow Us

Bollywood News: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को बीती रात एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने यहां पर ब्लैक आउटफिट (black outfit) में फुल टशन दिखाया। हालांकि, लोग मलाइका के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया की जान हैं। वह एक्टिंग में काफी समय से एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से गर्दा उड़ा देती हैं। मलाइका (Malaika Arora) की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस की फिटनेस का भी हर कोई दीवाना है। मलाइका अपने वेस्टर्न लुक से लेकर जिम लुक तक से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपने एयरपोर्ट लुक से तारीफ बटोरी है। मलाइका अरोड़ा हाल में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। यहां मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का स्टाइल छा गया है।

हाल ही में, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बता दें कि वह एक इवेंट के सिलसिले में बाहर गई हुई थीं, जहां उनके साथ गौरी खान (Gauri Khan) भी थीं।

 

ये भी पढ़िए- Bollywood News: जवान में नयनतारा के कम स्क्रीन टाइम पर बोले शाहरुख खान; पढ़िए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News