Tech News: PhonePe लॉन्च करेगी ऐप स्टोर, गूगल के दबदबे को चुनौती देगी कंपनी; जानिए

By
On:
Follow Us

Tech News: वॉलमार्ट के निवेश (Walmart-invested) वाली फोनपे (PhonePe) एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स (Android smartphone users) के लिए ऐप स्टोर (app store) लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोनपे के ऐप स्टोर का नाम इंडस ऐपस्टोर होगा।

इसके जरिए कंपनी एंड्रॉयड ऐप डिस्ट्रिब्युशन (Android app distribution) में गूगल की मोनोपॉली (दबदबे) को चुनौती देना चाहती है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा, ‘ऐप्स को जल्द ही लॉन्च होने वाले ‘मेड-इन-इंडिया’ इंडस ऐपस्टोर पर लिस्ट किया जाएगा। यह 12 स्थानीय भाषाओं में होगा, जो पूरी तरह से भारतीय यूजर्स (Indian users) के हिसाब से कस्टमाइज (customized) होगा। ऐप डेवलपर्स (app developers) को लुभाने के लिए फोनपे ने कहा कि इंडस डेवलपर प्लेटफार्म (Indus Developer Platform) पर ऐप लिस्टिंग पहले साल के लिए फ्री होगी। इसके बाद हर साल मामूली फीस ली जाएगी। कंपनी ने अभी यह जानाकारी नहीं दी है कि एक साल के बाद डेवलपर से सालाना कितना फीस लेगी।

कंपनी ने कहा कि ऐप डेवलपर्स (app developers) से इन-ऐप पेमेंट (in-app payments) के लिए कोई भी प्लेटफॉर्म फीस या कमीशन नहीं लिया जाएगा। डेवलपर्स अपनी पसंद के किसी भी पेमेंट गेटवे को अपने ऐप्स में देने के लिए स्वतंत्र रहेंगे।

 

ये भी पढ़िए- Tech News: 120 इंच बड़ा TV Hisense L5K Laser हुआ लॉन्च; पढ़िए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News